न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'उसका मुंह नहीं देखना, रिश्ते अब नहीं सुधरेंगे', गोविंदा-कृष्णा अभिषेक के बिगड़े रिश्तों पर मामी सुनीता आहूजा ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच की दरार को तीन साल हो गए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Sep 2021 12:23:06

'उसका मुंह नहीं देखना, रिश्ते अब नहीं सुधरेंगे', गोविंदा-कृष्णा अभिषेक के बिगड़े रिश्तों पर मामी सुनीता आहूजा ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच की दरार को तीन साल हो गए है। हाल ही में दोनों के मतभेद फिर सुर्खियों में तब आ गए जब, ‘द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)’ में गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के साथ शो में पहुंचेंगे और कृष्णा अभिषेक एपिसोड का हिस्सा नहीं हैं। ये पहली बार नहीं है, इससे पहले जब नवंबर 2020 में गोविंद कपिल के शो में पहुंचे थे, तब भी कृष्णा उस एपिसोड में नजर नहीं आए थे। हाल ही में गोविंदा की पत्नी ने सुनीता ने इस रिश्ते में सुधरने पर दो टूक कहा कि मैं उसका मुंह नहीं देखना चाहती।

उन्होंने कहा, 'वह कभी नहीं होगा। तीन साल पहले मैंने कहा था कि यह ऐसी चीजें हैं जो मेरे जीते जी नहीं सुलझ सकतीं। आप परिवार का नाम लेकर बदतमीजी नहीं कर सकते। हमने पाल-पोस कर बड़ा किया है तो सिर पर चढ़ जाएंगे और बदतमीजी करेंगे। अगर मेरी सास के निधन के वक्त हमने कृष्णा से घर छोड़कर चले जाने के लिए कहा होता तो क्या होता? जिन्होंने इनको पाल-पोस कर बड़ा किया, ये उन्हीं के साथ बदतमीज पर उतर गए हैं। मैं केवल इतना कह सकती हूं कि ये मुद्दे कभी हल नहीं होंगे और मैं अपनी जिंदगी में उसका चेहरा फिर कभी नहीं देखना चाहती।'

सुनीता ने कहा, 'कृष्णा का कहना है कि दोनों लोग साथ में मंच साझा नहीं करना चाहते। तो पिछले साल नवंबर में, गोविंदा ने एक बयान जारी कर अपना रुख स्पष्ट किया था। उन्होंने सार्वजनिक रूप से पारिवारिक मुद्दों पर कभी चर्चा नहीं करने की कसम खाई थी। एक सच्चे इंसान की तरह उन्होंने ये वादा भी निभाया। उन्होंने कहा मैं फिर कहती हीं कि हम एक सम्मानजनक दूरी बनाए रखना चाहते हैं। लेकिन ये चीजें एक ऐसे प्वॉइंट पर पहुंच गई हैं जहां से कोई समाधान निकालने की जरूरत महसूस होती है।

गोविंदा की पत्नी ने आगे कहा, 'जब भी हम शो में आते हैं वह पब्लिसिटी के लिए मीडिया में कुछ न कुछ कहता है, क्या फायदा है ये सब बोल के? परिवार के मामलों को मीडिया में बोलने का क्या फायदा है? गोविंदा इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं देते हैं लेकिन यह दुखद है। उसके बगैर भी तो हमारा शो हिट होता है, और ये वाला भी होगा'।

कृष्णा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा की उनकी हास्य प्रतिभा उनके मामा के नाम का इस्तेमाल करने तक सीमित है। उन्होंने कहा, ‘वह कहता रहता हैं, ‘मेरा मामा ये, मेरा मामा वो’। तंज कसते हुए उन्होंने आगे कहा कि क्या वह इतना प्रतिभाशाली नहीं है कि मामा का नाम लिए बिना हिट शो दे सके?’

ऐसे शुरू हुआ था झगड़ा

सुनीता ने कहा कि गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच की यह दरार पिछले तीन सालों से चल रही है, जब कृष्णा की पत्नी कश्मीरा ने ट्वीट कर कहा था कि ‘कुछ लोग पैसों के लिए डांस करते हैं। ‘ सुनीता का मानना है कि यह पोस्ट गोविंदा की ओर इशारा था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका