बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान (Gauri Khan) 5 दिसंबर को फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के बर्थडे पार्टी में नजर आई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालाकि, वीडियो सामने आने के बाद लोग गौरी खान का मजाक बना रहे है। यहां तक कि शाहरुख के मक्का की इस्लामी तीर्थयात्रा उमराह को भी जोड़ने लगे। चलिए जानते है कि आखिर गौरी खान ने ऐसा क्या कर दिया जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनका मजाक बन रहा है।














