आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता बीत चुका है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करे तो फिल्म ने अब तक 68.93 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने गुरुवार को 5.40 करोड़ की कमाई की थी। इससे पहले बुधवार को फिल्म ने 6.21 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म की शानदार कमाई को देखते हुए आलिया भट्ट ने खास अंदाज में दर्शकों का शुक्रिया भी किया है।
आलिया ने इंस्टाग्राम पर नया ट्रेलर भी शेयर किया है। ये खास ट्रेलर फैंस के लिए आलिया की तरफ से एक तोहफा है। इस ट्रेलर की खास बात ये है कि अगर आपने फिल्म नहीं देखी है तो इसमें गंगूबाई का तेवर देख आपका फिल्म देखने का मन कर सकता है।














