Gangubai Kathiawadi ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। फिल्म ने 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े शेयर किए हैं। तरण ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म ने बुधवार को 6.21 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे पहले फिल्म ने मंगलवार को 10.01 करोड़, सोमवार को 8.19 करोड़, रविवार को 15.30 करोड़, शनिवार को 13.32 करोड़ और शुक्रवार को 10.50 करोड़ का कारोबार किया था।
#GangubaiKathiawadi stays rock-solid on Day 6… If the film holds on strong levels in Weekend 2 *and beyond*, it will be the fourth *#Hindi film* to hit ₹ 💯 cr, after #Sooryavans
अपने ट्वीट में तरण आदर्श ने लिखा- 6ठे दिन फिल्म सॉलिड बनी रही। अगर मूवी दूसरे वीकेंड में भी ऐसी मजबूती से बनी रही तो ये फिल्म पोस्ट पैनेडेमिक 100 करोड़ कमाने वाली चौथी फिल्म होगी। इससे पहले सूर्यवंशी, 83, पुष्पा ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री पाई थी। अब आलिया की फिल्म जिस तरह से कमाई कर रही, उसे देखकर माना जा रहा कि मूवी जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
मूवी में आलिया ने गंगूबाई के किरदार को जीवंत कर दिया है। आलिया ने कभी ना मिटने वाली छाप छोड़ी है। भंसाली के निर्देशन में बनी ये फिल्म आलिया के करियर के लिए वरदान साबित हुई है।














