न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Father’s Day 2021: रणबीर कपूर से लेकर हिना खान तक, कोरोना काल में इन सेलेब्स ने खोया अपने पिता को

बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने भी कोरोना महामारी में अपनों को खोया है। आज फादर्स डे (Father's Day) के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे जिन्होंने कोरोना महामारी में अपने पिता को खोया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Jun 2021 11:37:32

Father’s Day 2021: रणबीर कपूर से लेकर हिना खान तक, कोरोना काल में इन सेलेब्स ने खोया अपने पिता को

आम हो या खास कोरोना महामारी सब पर कहर बनकर टूटी है। सभी के लिए कोरोना महामारी का समय काफी कठिन बीता। बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने भी कोरोना महामारी में अपनों को खोया है। आज फादर्स डे (Father's Day) के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे जिन्होंने कोरोना महामारी में अपने पिता को खोया है। अपने इनके पास अपने पिता के साथ बिताए पलों की यादों के अलावा कुछ नहीं है।

coronavirus,corona pandemic,corona,ranbir kapoor,hina khan,fathers day 2021

रणबीर कपूर

30 अप्रैल, 2020 को रणबीर के पिता और दिग्गज वेटरन एक्टर ऋषि कपूर की मौत हुई थी। ऋषि कपूर का निधन ब्लड कैंसर के चलते हुआ था। कोरोना लॉकडाउन के कारण उनके अंतिम संस्कार में चंद लोग ही शामिल हुए थे। उनकी चिता को मुखाग्नि बेटे रणबीर ने दी थी।

coronavirus,corona pandemic,corona,ranbir kapoor,hina khan,fathers day 2021

बाबिल खान

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने 28 अप्रैल, 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। इरफान कैंसर के साथ-साथ कोलोन इंफेक्शन से जूझ रहे थे और अंततः 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उनके इकलौते बेटे बाबिल अक्सर सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े फोटो और वीडियो शेयर कर उन्हें बेहद मिस करने की बात कहते रहते हैं। बाबिल खान नेटफ्लिक्स की फिल्म 'कला' से डेब्यू करने जा रहे।

coronavirus,corona pandemic,corona,ranbir kapoor,hina khan,fathers day 2021

गौहर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स-कंटेस्टेंट गौहर खान भी कोरोनाकाल में अपने पिता जफर अहमद खान को खो चुकी हैं। गौहर खान के पिता का निधन 5 मार्च, 2021 को हुआ था। गौहर ने उन्हें याद करते 25 दिसंबर, 2020 को हुई अपनी शादी की एक फोटो शेयर की थी जिसमें उनके पिता भी नजर आ रहे थे। गौहर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था, 'आप मेरे हीरो थे। आप जैसा कोई भी नहीं है। आप मेरे साथ हमेशा रहेंगे और मैं आपसे बेशुमार प्यार करती रहूंगी।'

coronavirus,corona pandemic,corona,ranbir kapoor,hina khan,fathers day 2021

हिना खान

आज फादर्स डे पर हिना खान के पिता उनके साथ नहीं है। दरअसल, हिना खान के पिता असलम खान का निधन 20 अप्रैल, 2021 को हुआ था। उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था। पिता के निधन के बाद हिना ने कुछ वक्त के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था लेकिन जब वह सोशल मीडिया पर वापस आई थीं तो उन्होंने पिता की टी-शर्ट पहनकर फैन्स के साथ लाइव सेशन किया था। आज फादर्स डे पर हिना खान ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें अपने फैंस के लिए शेयर करी है। फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। जिसमें एक्ट्रेस ने कहा, '20 जून, आपको गए हुए 2 महीने हो गए पापा। हमने ये फोटोज 7 महीने पहले क्लिक की थी और मैंने आपको ये फोटोज नहीं दिखाई थी क्योंकि मैं इन्हें स्पेशल दिन पर शेयर करना चाहती थी। नहीं सोचा था कि आज के दिन इन्हें शेयर करूंगी। आपको ये फोटोज देखना चाहिए पापा। यही हमने डिसाइड किया था। क्यों???मिस यू। हैप्पी फादर्स डे डैडी। आई लव यू।'

coronavirus,corona pandemic,corona,ranbir kapoor,hina khan,fathers day 2021

बाबा सहगल

पंजाबी और बॉलीवुड रैपर बाबा सहगल भी अपने पिता को खो चुके हैं। उनके पिता कोरोना संक्रमित थे और 13 अप्रैल, 2021 को उनका निधन हो गया था। बाबा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए पिता की एक फोटो भी शेयर की थी।

coronavirus,corona pandemic,corona,ranbir kapoor,hina khan,fathers day 2021

संभावना सेठ

टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ के पिता एसके सेठ का निधन कोरोना संक्रमण के चलते 8 मई, 2021 को हो गया था। संभावना के पिता का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था। उनकी मौत के बाद संभावना ने लापरवाही की आरोप लगाते हुए अस्पताल के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर