ईशा गुप्ता (Esha Gupta) द्वारा हाल ही में शेयर की गई तस्वीर ने आग लगा दी है। एक्ट्रेस ने कुर्सी पर बैठकर कोट के बटन खोल दिए हैं। ईशा की ये तस्वीर लगातार सुर्खियां बटोर रही है। लेटेस्ट तस्वीर में ईशा गुप्ता (Esha Gupta) कुर्सी पर बैठी हुई हैं। एक्ट्रेस ने ग्रे कलर का कोट और पैंट पहना है। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों का बन बनाया हुआ है। इसके साथ ही सटल मेकअप किया है।
ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने ये फोटोशूट लाइफस्टाइल मैगजीन के लिए करवाया है। जिसका सबूत एक्ट्रेस की तस्वीर है जिसके बैकग्राउंड में लाइफस्टाइल लिखा है। इस फोटोशूट की तस्वीर को ईशा गुप्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस ने कई लोगों को क्रेडिट भी दिया है। ईशा गुप्ता (Esha Gupta) के इस लेटेस्ट लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है। मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- 'बॉस वाइब।'














