बॉलीवुड की सुपरबोल्ड गर्ल ईशा गुप्ता (Esha Gupta) आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अपनी बोल्ड अदाओं से वो अक्सर सुर्खियां बटोरती ही रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने नए साल पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड मैनुअल कैंपोस ग्वालर के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में ईशा ब्वॉयफ्रेंड को लिपलॉक करते दिखीं। ईशा एक तस्वीर में जहां अपने बॉयफ्रेंड की आंखों में प्यार से देख रही हैं, तो वहीं दूसरी फोटो में वो बॉयफ्रेंड को लिपलॉक करती हुई नजर आ रही है।
नए साल के सेलिब्रेशन की तस्वीरों को ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ईशा ने कैप्शन में लिखा- '2022 आपका और मेरा।'














