कोरोना की दूसरी लहर बेहद जानलेवा साबित होती दिख रही है। जहां एक तरफ कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है वहीं, दूसरी तरफ वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से चल रहा है। 18 साल से ऊपर वालों का अब टीकाकरण शुरू हो गया है। ऐसे में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी कोरोना वैक्सीन (Covid Vaccine) लगवाने में जुटे हुए हैं। इस लिस्ट में एक और नाम शुमार हुआ है, एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार का। दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है, लेकिन अब वह ट्रोल हो रही हैं।
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया (Social Media) पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने अपने फैंस को जानकारी दी है कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से भी कोविड वैक्सीन लेने की अपील की है। लेकिन, अपने इस वीडियो को लेकर अब दिव्या खोसला कुमार उल्टा ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।














