बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और फोटोशूट की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल में उन्होंने एक ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट के दौरान वह एकदम क्रेजी पोज दे रही हैं। फोटोशूट वाली तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने खुद की तुलना रणवीर सिंह से की है। दिव्या अग्रवाल को इन तस्वीरों में नियॉन अंडर कॉलर और बेल्ट के साथ मैटेलिक पैंटसूट पहने देखा जा सकता है। इसमें वह काफी बोल्ड पोज देते हुए नजर आ रही हैं। दिव्या अग्रवाल पैंटसूट के अंदर एक नियॉन हाई-नेक टॉप भी पहना हुआ और उन्होंने एक ब्लिंगी पीस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। दिव्या अग्रवाल ने फोटोशूट की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा,"मैं अपने अंदर के रणवीर सिंह को निखार रही हूं।" दिव्या अग्रवाल की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों पर अब तक 1.32 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।














