बॉलीवुड के जबरदस्त डांसर और एक्टर दिशा पटानी (Disha Patani) हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। दिशा ने वुमन डांस चैलेंज में पार्ट लिया और अपने शानदार डांस का ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिशा अमेरिका की नामचीन रैपर डोजा कैट के प्रसिद्ध गाने ‘Woman' पर जमकर डांस किया। देखते ही देखते दिशा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। इस वीडियो पर अब तक करीब-करीब छह लाख लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो में दिशा के साथ दो और डांसर्स हैं, जो दिशा के कदम से कदम मिला रहे हैं। इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहे इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'अंगार है अंगार'। फैंस के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी दिशा के डांस वीडियो को लाइक किया है।
काम की बात करे तो जल्द ही दिशा अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स' में जल्द नजर आने वाली है। हाल में दिशा ने सोशल मीडिया के जरिए ही फैंस को बताया था कि उन्होंने इस फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग खत्म की है। सोशल मीडिया पर दिशा के लाखों चाहने वाले हैं, इंस्टाग्राम पर 46 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं।














