गुजरे जमाने के स्टार और बॉलिवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र भले ही फिल्मों से दूर है लेकिन वह अपने वीडियो और फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वे अक्सर अपने फोटो, वीडियो और पुरानी यादें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते हैं। अब हाल ही में धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किया है।
आपको बता दे धर्मेंद्र काफी समय से अपने लोनावाला के फार्महाउस पर रह रहे हैं। उन्होंने वीडियो में अपने फार्महाउस में सुबह का खूबसूरत नजारा शेयर किया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र अपने सिर की बादाम के तेल से मालिश करते भी नजर आ रहे हैं और चारों ओर चिड़ियों के चहकने की आवाज आ रही है।
Good Morning 🌞 Friends. Almond oil massage 💆♀️ is good in the morning 👍 I am doing it regularly 🤗 pic.twitter.com/DRscPuCiQZ
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) June 2, 2021
उन्होंने फार्महाउस का यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'गुड मॉर्निंग दोस्तों, सुबह-सुबह बादाम के तेल से मालिश अच्छी होती है, मैं इसे रोजाना करता हूं।'
वीडियो में धर्मेंद्र कहते नजर आ रहे हैं- अच्छी सुबह है।
धर्मेंद्र इससे पहले भी कई बार अपने फार्महाउस की शानदार फोटोज और वीडियो पोस्ट कर चुके हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र आखिरी बार फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में नजर आए थे। अब वह अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'अपने 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी और बॉबी के अलावा करण देओल भी मुख्य भूमिका में नजर आएँगे। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा करेंगे।














