न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए थे धर्मेंद्र, बताई ये खास वजह

अपनी खूबसूरत आवाज से करोड़ों दिलों को जीतने वाली गायिका लता मंगेशकर का रविवार 6 फरवरी 2022 को निधन हो गया। लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश दुखी है। रविवार शाम को मुंबई के शिवाजी पार्क में भारत रत्न लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Feb 2022 9:08:31

लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए थे धर्मेंद्र, बताई ये खास वजह

अपनी खूबसूरत आवाज से करोड़ों दिलों को जीतने वाली गायिका लता मंगेशकर का रविवार 6 फरवरी 2022 को निधन हो गया। लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश दुखी है। रविवार शाम को मुंबई के शिवाजी पार्क में भारत रत्न लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था।

लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में राजनेता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, सभी शामिल हुए थे जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, जावेद अख्तर, आमिर खान और रणबीर कपूर जैसे कई फिल्मी हस्तियों ने हिस्सा लिया। वहीं कुछ ऐसे भी फिल्मी सितारे रहे जो लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने नहीं पहुंच सके। उनमें से एक दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी थे। धर्मेंद्र लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में नहीं जा सके। अब दिग्गज अभिनेता ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है। जिसको जानकर उनके फैंस भी हैरान हो सकते हैं।

लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार के बाद धर्मेंद्र ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की। इस दौरान दिग्गज अभिनेता कहा, 'मैं बहुत असहज और बेचैन था। मैं कल दीदी के अंतिम संस्कार में जाने के लिए एक बार नहीं बल्कि तीन बार तैयार हुआ। लेकिन हर बार, मैंने खुद को पीछे खींच ले रहा था।'

धर्मेंद्र ने आगे कहा, 'मैं उन्हें हमें ऐसे छोड़कर जाते हुए नहीं देखना चाहता था। कल लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनकर मैं बहुत असहज और बेचैन महसूस करने लगा था। मैं आपको यह भी बताना चाहता हूं कि वह कभी-कभार मुझे तोहफे भी भेजती थीं। वह मुझे काफी मोटिवेट करते हुए आगे बढ़ाती थीं और मुझसे 'मजबूत बने रहो' कहती रहती थीं। मुझे याद है कि मैंने एक बार ट्विटर पर थोड़ा उदास पोस्ट लिखा था और उन्होंने तुरंत फोन किया और पूछा कि क्या मैं ठीक हूं और मुझे खुश करने के लिए 30 मिनट तक मुझसे बात की। अक्सर, हम 25-30 मिनट तक बातें करते थे। उन्होंने मुझे प्यार किया।'

dharmendra,lata mangeshkar,lata mangeshkar last rites,bollywood news

आपको बता दें कि लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह पिछले महीने कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपटे में आ गई थीं। जिसके बाद उन्हें ICU hमें रखा गया था। हालांकि कुछ समय बाद लता मंगेशकर की तबीयत में थोड़ा सुधार आ गया था, लेकिन 5 फरवरी 2022 को फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद लता मंगेशकर को फिर से वेंटिलेटर पर रखा गया और 6 फरवरी 2022 को वह जिंदगी की जंग हार गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका