दीपिका पादुकोण ने शेयर किया अजीबो गरीब डरावना वीडियो, लोग बोले - समझ नहीं आया

By: Pinki Tue, 27 July 2021 7:22:48

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया अजीबो गरीब डरावना वीडियो, लोग बोले - समझ नहीं आया

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सोशल मीडिया पर एक एक अजीबो गरीब डरावना वीडियो शेयर किया है। हालाकि, इस वीडियो को देखने के बाद यह समझ नहीं आया कि दीपिका पादुकोण बताना क्या चाहती है। यही कारण है कि दीपिका का ये लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में आ गया है।

क्या है वीडियो में?

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो ब्लैक एंड व्हाइट फॉर्मेट में दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में दीपिका एक फ्रेम में अजीब पोज देती दिख रही हैं लेकिन अचानक कैमरा फ्रेम पर जूम होता है और दीपिका की तस्वीर जिंदा हो जाती है, वो जोर-जोर से सांस लेने लगती है। इस बीच अचानक दूसरी दीपिका आती हैं और उसे शीशे की तरह नष्ट करके खुद पोज देने बैठ जाती हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में भी कुछ नहीं बताया है, सिर्फ एक भूत वाला इमॉटिकॉन शेयर कर दिया है। वहीं इस वीडियो पर कई यूजर्स कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं कि ये वीडियो समझ नहीं आया लेकिन क्यूट लगा है।

ये भी पढ़े :

# Pornography Case: शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे को HC से मिली बड़ी राहत, 20 सितंबर तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं करेगी पुलिस

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com