बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने लुक्स और एक्टिंग स्किल्स के कारण लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं। दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी दीपिका का हर लुक पसंद आता है। इसी कड़ी में उनके द्वारा शेयर की गई ताजा तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फ्रिल गाउन ड्रेस में नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर की हैं। दीपिका पादुकोण का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इन फोटोज में दीपिका बहुत सुंदर लग रही हैं। दीपिका ने पिंक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना है। इसके साथ उन्होंने सिल्वर ईयरिंग पहने हैं। दीपिका पादुकोण ने मिनिमल मेकअप लुक कैरी किया है। साथ ही बन बनाया है जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही हैं। दीपिका ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- Jeddah आपके प्यार के लिए शुक्रिया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो 83 कपिल देव की बायोपिक है। इस फिल्म में शादी के बाद रणवीर और दीपिका पहली बार साथ में काम करने जा रहे हैं। ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।














