न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Raj Kundra Arrest: लंदन में बस कंडक्टर थे राज कुंद्रा के पिता, मां शॉप असिस्टेंट; 18 की उम्र में स्कूल छोड़ी, अभी है 2800 करोड़ की संपत्ति के मालिक

फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए गए थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें केनरिन को भेजा गया। ये कंपनी राज कुंद्रा ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि भारत के साइबर लॉ से बच सकें

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Jul 2021 10:49:40

Raj Kundra Arrest: लंदन में बस कंडक्टर थे राज कुंद्रा के पिता, मां शॉप असिस्टेंट; 18 की उम्र में स्कूल छोड़ी, अभी है 2800 करोड़ की संपत्ति के मालिक

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को सोमवार रात क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले का कहना है कि कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं और हमारे पास उनके खिलाफ हमारे पास पुख्ता सबूत हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक राज कुंद्रा ने पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में 8 से 10 करोड़ रुपए का निवेश किया था। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने वहीं केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए गए थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें केनरिन को भेजा गया। ये कंपनी राज कुंद्रा ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि भारत के साइबर लॉ से बच सकें।

raj kundra arrest,Shilpa Shetty,raj kundra,shilpa shetty husband raj kundra,who is raj kundra,raj kundra news,pornography case,entertainment,bollywood news

राज कुंद्रा एक कामयाब बिजनेसमैन

1975 में ब्रिटेन में जन्मे राज कुंद्रा एक कामयाब कारोबारी माने जाते हैं। उनके पिता बाल कृष्ण कुंद्रा पंजाब के लुधियाना से थे और लंदन में बस गए थे। वहां वे बस कंडक्टर बन गए। राज की मां उषा रानी कुंद्रा शॉप असिस्टेंट का काम करती थीं। राज कुंद्रा ने 18 साल की उम्र में स्कूल छोड़ दिया था। इसके बाद वे कारोबार की दुनिया में उतर गए। 2012 में राज कुंद्रा ने संजय दत्त के साथ सुपर फाइट लीग शुरू की। यह एक मार्शल आर्ट फाइटिंग लीग थी। इसका पहला सीजन मार्च 2012 में खेला गया था। पिछला सीजन फरवरी 2017 में हुआ था। लीग को 60 से ज्यादा लाइव टेलीविजन इवेंट्स के साथ 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

दो शादियां कर चुके है राज कुंद्रा

राज की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली शादी कविता कुंद्रा से हुई। कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद राज ने 22 नवंबर 2009 को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से शादी की। उनके दो बच्चे हैं। राज कुंद्रा की पहचान शिल्पा शेट्‌टी के पति के तौर पर ही ज्यादा होती है। राज कुंद्रा को साल 2004 में एक ब्रिटिश पत्रिका ने सबसे अमीर एशियाई ब्रिटिश की लिस्ट में 198वां स्थान दिया था। वे 10 से ज्यादा कंपनियों पर मालिकाना हक या हिस्सेदारी रखते हैं। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, उनके पास 2800 करोड़ की संपत्ति है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका