न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

अब बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी भी कोरोना से संक्रमित हो गई है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रेम चोपड़ा और उनकी वाइफ मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Jan 2022 10:11:01

दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स एक के बाद एक कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी भी कोरोना से संक्रमित हो गई है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रेम चोपड़ा और उनकी वाइफ मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया हैं। दोनों का इलाज डॉ जलील पारकर की निगरानी में हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल ले चुके हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

बताया जा रहा है कि 86 साल के प्रेम चोपड़ा की बॉडी ट्रीटमेंट पर काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रही है। सेहत में सुधार होता देखकर उम्मीद है कि एक या दो दिन में उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

वहीं सोमवार को निर्माता एकता कपूर का टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है और अपने संपर्क में आए लोगों से अपना कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है।

इससे पहले रविवार को बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचल कोरोना संक्रमित हो गई थी। जॉन अब्राहम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करके अपने और अपनी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी साझा की थी।

जॉन ने अपनी पोस्ट में लिखा था- 'मैं 3 दिन पहले एक शख्स से मिला था, बाद में मुझे पता चला कि उसे कोरोना है। प्रिया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम लोग घर में क्वारनटीन हो गए हैं और किसी के भी कॉन्टैक्ट में नहीं आए हैं। हम दोनों को वैक्सीन लग चुकी हैं। हम हल्के सिम्टम्स एक्सपीरियंस कर रहे हैं। प्लीज सभी हेल्दी रहें और मास्क लगाए।'

बता दे, पिछले साल दिसंबर के महीने में करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, सीमा खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, करण बुलानी, अंशुला कपूर, नोरा फतेही समेत कई सेलेब्स कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो