Bobby Deol ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिटनेस रूटीन फैन्स के साथ शेयर किया है। बॉबी देओल ने अब अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जिम में टफ वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं और धांसू मसल्स बनाने के लिए पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दे, पिछले कुछ समय से बॉबी देओल अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। 52 वर्ष की उम्र में भी बॉबी देओल फिटनेस के मामले में अच्छे-अच्छों को टक्कर देते हैं। उनके इस वीडियो पर फिल्मी हस्तियों के मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं।
बॉबी देओल ने इस जिम वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'काम जारी है।' इस तरह उन्होंने इशारा कर दिया है कि वह कुछ जोरदार लेकर आने वाले हैं।














