बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल (Bobby Deol) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने पुराने दिनों के यंग अंदाज वाले लुक में दिखाई दे रहे है। इस वीडियो में उनकी लाल रंग की पोर्श कार (Porsche car) भी दिखाई दे रही है, जिस से निकलकर वो फैंस का दिल लूटने वाला पोज दे रहे हैं।
इस वीडियो में फैन्स का ध्यान केवल बॉबी देओल पर ही नहीं है, बल्कि उनकी पार्श कार और उनके कपड़ों पर भी खूब है। आपको बता दें कि इस शानदार पोर्श कार की कीमत लगभग 1.65 करोड़ रुपये है। इसके अलावा भी बॉबी के पास ऐसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं।
इस वीडियो पर बॉबी के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि हॉट तो बॉबी देओल की कार लग रही है, तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया कि बाबा लाएंगे क्रांति। एक फैन ने लिखा है, 'ओहो, बाबा जी की जय हो, हॉट एंड सेक्सी तो बाबा जी की कार लग रही है।' एक यूजर ने कहा, 'काशीपुर वाले बाबा की जय, बाबाजी सीजन 3 कब आएगा।'














