न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस की चपेट में आए संगीत निर्देशक बप्पी लहरी, अस्पताल में हुए भर्ती

रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, कार्तिक आर्यन, आर माधवन, परेश रावल, मिलिंद सोमन, रमेश तैरानी, सातीश कौशिक, साउथ इंडियन अभिनेत्री बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली समेत कई नामी स्टार्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Apr 2021 10:51:01

कोरोना वायरस की चपेट में आए संगीत निर्देशक बप्पी लहरी, अस्पताल में हुए भर्ती

संगीत निर्देशक बप्पी लहरी कोरोना महामारी की चपेट में आ गए है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बप्पी लहरी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है। बता दे, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, कार्तिक आर्यन, आर माधवन, परेश रावल, मिलिंद सोमन, रमेश तैरानी, सातीश कौशिक, साउथ इंडियन अभिनेत्री बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली समेत कई नामी स्टार्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। अब, संगीत निर्देशक बप्पी लहरी का भी COVID-19 सकारात्मक परीक्षण आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार बप्पी लहरी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी है। संगीतकार के प्रवक्ता ने कहा, 'काफी सावधानी के बावजूद दुर्भाग्य से बप्पी लहरी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। वह ब्रीच कैंडी अस्पताल में अच्छी और विश्वसनीय देखभाल के बीच में हैं। बप्पी दा का परिवार उन सभी लोगों से एहतियात बरतने का अनुरोध करता है जो हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए। साथ ही खुद की जांच करवाने का भी आग्रह करता है।' इसके साथ ही बयान में आगे कहा गया है कि वह अपने प्रशंसकों, दोस्तों और भारत और विदेश से सभी लोगों का आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।

आपको बता दें कि बीते दिनों बप्पी लहरी ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अपना पंजीकरण करवाया था। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों से भी आग्रह किया, और 45 वर्ष से लेकर 59 वर्ष के बीच की आयु वाले लोगों को भी ऐसा करने के लिए कहा।

बप्पी लहरी (Bappi Laheri) का असली नाम अलोकेश लहरी है व उनका जन्‍म 1952 को जलपैगुड़ी पश्चिम बंगाल में हुआ था। साल 1972 बंगाली फिल्म दादू में दादा ने अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद साल 1973 में नन्हा शिकारी में काम किया था। बाद में ताहिर हुसैन की फिल्म जख्मी जो की साल 1975 में आयी, इस फिल्म से बप्पी लहरी ने बॉलीवुड में कदम रखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका