न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तीन खाड़ी देशों में बैन हुई अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम', ये है वजह

फिल्म बेल बॉटम में तीनों देशों की खराब छवि दिखाई गई है। इसके साथ ही ऐसा भी बताया जा रहा है कि फिल्म में इतिहास के साथ भी छेड़छाड़ हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Aug 2021 10:09:19

इन तीन खाड़ी देशों में बैन हुई अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम', ये है वजह

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार स्टारर 'बेल बॉटम Bell Bottom' 19 अगस्त को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स से तारीफ और दर्शकों का प्यार मिल रहा है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सऊदी अरब, कुवैत और कतर सहित तीन खाड़ी देशों में फिल्म को बैन कर दिया है जिसकी वजह फिल्म का एक सीन बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक यूएई के सेंसर बोर्ड का कहना है कि फिल्म बेल बॉटम में तीनों देशों की खराब छवि दिखाई गई है। इसके साथ ही ऐसा भी बताया जा रहा है कि फिल्म में इतिहास के साथ भी छेड़छाड़ हुई है। बॉलीवुड हंगामा के एक सूत्र ने खुलासा किया, 'बेल बॉटम के सेकेंड हाफ में अपहर्ताओं को विमान को लाहौर से दुबई ले जाते हुए दिखाया गया है। 1984 में हुई वास्तविक घटना के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने व्यक्तिगत रूप से स्थिति को संभाला था और यह संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने अपहर्ताओं को पकड़ा था। इसलिए इस बात की प्रबल संभावना है कि मध्य पूर्वी देशों में सेंसर बोर्ड ने इस पर आपत्ति की होगी और इसलिए इस पर प्रतिबंध लगा दिया होगा।'

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Bell Bottom Box office Collection)

अक्षय कुमार की बेल बॉटम वह फिल्म है जिसे कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच भारत के सिनेमाघरों में आई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ दूसरे दिन करीब 2.40 करोड़ रूपये कमाए। इस तरह दो दिन में ‘बेल बॉटम’ ने करीब पांच करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि बेल बॉटम में अक्षय कुमार के साथ ही लारा दत्ता, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और आदिल हुसैन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

गौरतलब है कि एक ओर अक्षय जहां कुछ वक्त पहले तक फिल्म राम सेतु के शूट में बिजी थे तो दूसरी ओर वो फिल्म अतरंगी रे का शूट पूरा कर चुके हैं। अतरंगी रे में उनके साथ सारा अली खान और धनुष नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय की सूर्यवंशी भी रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन कोविड के चलते इसकी रिलीज फंसी है। इन सभी फिल्मों के साथ ही अक्षय कुमार के पास पृथ्वीराज, रक्षा बंधन और बच्चन पांडे भी है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को भी फिल्म की धीमी शुरुआत का अनुमान था। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए अक्षय ने कहा था कि अब इस हालात में अगर फिल्म 30 करोड़ का कारोबार करती है तो यह 100 करोड़ (महामारी से पहले की स्थिति) के बराबर है। अगर फिल्म 50 करोड़ करती है तो यह 150 करोड़ के बराबर है।

अक्षय कुमार की अपकमिंग फ़िल्में

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की बात करे तो कुछ वक्त पहले तक फिल्म राम सेतु के शूट में बिजी थे तो दूसरी ओर वो फिल्म अतरंगी रे का शूट पूरा कर चुके हैं। अतरंगी रे में उनके साथ सारा अली खान और धनुष नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय की सूर्यवंशी भी रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन कोविड के चलते इसकी रिलीज फंसी है। इन सभी फिल्मों के साथ ही अक्षय कुमार के पास पृथ्वीराज, रक्षा बंधन और बच्चन पांडे भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर