बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के फैंस के लिए बड़ी खबर है। अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। प्राइम वीडियो ने सोमवार को अक्षय कुमार की इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म के विशेष स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है। प्राइम वीडियो पर इससे पहले अक्षय की 'बेलबॉटम' (BellBottom) आयी थी, जो पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और लगभग एक महीने बाद ही ओटीटी पर आ गयी थी। बता दे, बच्चन पांडे को भारत और दुनियाभर के 240 देशों में 15 अप्रैल 2022 से स्ट्रीम किया जा सकेगा। इस बारे में अक्षय कुमार ने कहा, 'बच्चन पांडे एक आउट-एंड-आउट कॉमेडी-एंटरटेनर हैं और मैं इस फिल्म को उन दर्शकों के सामने लाने के लिए काफी उत्साहित हूं जो मनोरंजन की खुराक से चूक गए हैं। एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म का दर्शक 15 अप्रैल से अपने लिविंग रूम में आराम से आनंद ले सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि आपको फिल्म देखने में उतना ही मजा आएगा, जितना हमें इसे फिल्माने में आया है।'














