न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आर्यन खान ड्रग्स केस : शक्ति कपूर बोले-हमेशा बॉलीवुड के निगेटिव पहलू को ही हाइलाइट किया जाता है, कंगना ने ऋतिक रोशन की लगाई क्लास

पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर लगातार कई मामले सामने आ चुके है। एनसीबी ने ड्रग्स के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Oct 2021 10:50:50

आर्यन खान ड्रग्स केस : शक्ति कपूर बोले-हमेशा बॉलीवुड के निगेटिव पहलू को ही हाइलाइट किया जाता है,  कंगना ने ऋतिक रोशन की लगाई क्लास

पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर लगातार कई मामले सामने आ चुके है। एनसीबी ने ड्रग्स के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। कई टीवी और फिल्मी सितारों को इसके चलते पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। सोशल मीडिया पर लोगों ने बॉलीवुड को चरसीवुड तक कह डाला। इस बीच बॉलीवुड में लगभग पांच दशक पूरा कर चुके एक्टर शक्ति कपूर ने इंडस्ट्री के बारे में लोगों के निगेटिव नैरेटिव के बारे में अपनी व्यथा जाहिर की है। शक्ति कपूर ने कहा कि यहां लोगों को खड़े होकर दूसरे की मदद करते देखा है। शक्ति कपूर ने कहा कि मैंने इस फिल्म उद्योग को कई सालों से देखा है और मैं कह सकता हूं कि यह बेहतरीन फिल्म उद्योग है। उनके मुताबिक यहां के लोग मुश्किल समय में एक-दूसरे के साथ खड़े होते हैं। हालाँकि, दुखद बात यह है कि फिल्म इंडस्ट्री के केवल निगेटिव पहलुओं को ही उजागर किया जाता है।

शक्ति ने भी अपने अब तक के सफर से अपनी मिसाल पेश करते हुए खुलासा किया कि जब मैंने अपने करियर शुरूआत की, तब मैं दिल्ली से आया था और मेरा यहां कोई नहीं था। लेकिन, बॉलीवुड ने उन्हें खुले हाथों से स्वीकार किया। हालाकि, कुछ दिनों बाद मैं दिवंगत एक्टर फिरोज खान का फेवरेट बन गया था।

शक्ति कपूर ने कहा कि एक्टर सुनील दत्त को मेरी कैपेबिलिटी पर भरोसा किया और मुझे काम दिया। एक्टर ने यह भी बताया कि सुनील दत्त ने ही मुझे मेरा नाम 'शक्ति' दिया था। मेरा रियल नाम सुनील कपूर था। आज मेरे बच्चे श्रद्धा और सिद्धांत कपूर मेरी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। जहां श्रद्धा ने पहले ही इंडस्ट्री में अपने लिए जगह बना ली है, वहीं सिद्धांत धीरे-धीरे अपने लिए इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहा है।

aryan khan,shakti kapoor,kangana ranaut,drug case,bollywood news

आर्यन के सपोर्ट में ऋतिक रोशन

उधर, ड्रग्स केस में गिरफ्तार आर्यन खान के सपोर्ट में कई स्टार्स आए हैं, इसी लिस्ट में एक्टर ऋतिक रोशन भी शामिल हुए हैं। लेकिन कंगना रनौत ने ऋतिक की क्लास लगा दी है। आर्यन के सपोर्ट में ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक मोटिवेशनल लेटर लिखा है जो सुर्खियों में है। लेकिन अब ऋतिक के लेटर के ठीक बाद में अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर आर्यन ड्रग केस से जुड़ा पोस्ट किया है। कंगना ने आर्यन खान का बचाव करने वाले लोगों पर इनडायरेक्टली कॉमेंट भी किया है। खास बात ये है कि कंगना ने इस पोस्ट में आर्यन का सपोर्ट करने वालों पर हमला किया है।

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में लिखा है कि अब सभी माफिया पप्पू आर्यन के बचाव में आ रहे हैं। हम गलती करते हैं लेकिन इसे ग्लोरिफाई नहीं करना चाहिए। मुझे पता है इससे उसको चीजें समझ आएंगी। मैं पूरी उम्मीद करती हूं कि वह इससे सीखेगा और बेहतर और बढ़ा बन सकेगा। अच्छा है जब कोई नाजुक स्थिति में हो तो इस बारे में गॉसिप न की जाए बल्कि उनको यह अहसास करवाना कि उन्होंने कोई गलती नहीं की, अपराध है।

ऋतिक ने कही थी ये बात

वहीं, ऋतिक ने आर्यन को सपोर्ट करते हुए जिंदगी के उतार-चढ़ावों से सीखने की सलाह दी है, इतना ही नहीं कठिन परिस्थिति ईश्वर मजबूत लोगों के लिए चुनते हैं। एक्टर ने कहा है कि इस स्थिति में वह खुद तो संभालकर रखें और अपनी अच्छाइयों को खत्म न होने दें।
आर्यन खान को NCB ने रेव पार्टी से गिरफ्तार किया था

आर्यन खान को NCB ने मुंबई के क्रूज में चल रही रेव पार्टी से गिरफ्तार किया था। आर्यन की कस्टडी 7 अक्टूबर तक एनसीबी को दे दी गई थी। आर्यन खान को बेल मिलेगी या 14 दिनों तक जेल में ही रहना पड़ेगा इसका फैसला आज 8 अक्टूबर को होने वाली है। आर्यन खान और कुछ अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर आज दोपहर 12 बजे सुनवाई होनी है। इससे पहले गुरुवार को 4 घंटे लंबी चली सुनवाई के बाद अदालत ने आर्यन समेत सभी 8 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश सुनाया था। क्रूज ड्रग केस में अब तक 17 लोगों को NCB गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल है। इनमें से 8 लोग न्यायिक हिरासत में और अन्य 8 आरोपी 11 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर