न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मीराबाई चानू के Tokyo Olympic वाले इयररिंग्स पर अनुष्का शर्मा का आया दिल, फोटो शेयर कर बोलीं- 'ये झुमके...'

अनुष्का शर्मा ने मीराबाई को बधाई देते हुए, अपने फैंस का ध्यान उनके इयररिंग्स की तरफ आकर्षित किया, क्योंकि यह इयररिंग्स मीराबाई चानू के दिल के बहुत करीब हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Jul 2021 10:05:30

मीराबाई चानू के Tokyo Olympic वाले इयररिंग्स पर अनुष्का शर्मा का आया दिल, फोटो शेयर कर बोलीं- 'ये झुमके...'

टोक्यो ओलिंपिक्स (Tokyo Olympics) में सिल्वर मेडल जीतकर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। वे टोक्यो ओलंपिक में भारत को पदक दिलाने वालीं पहली एथलीट बन गईं और ओलंपिक के इतिहास में पदक जीतने वालीं भारत की दूसरी भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर) बन गई हैं। चानू ने 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। उनसे पहले 2020 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ‌ने कांस्य पदक जीता था। मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल के अलावा उनकी कान की बालियों ने भी खूब ध्यान बंटोरा है। मीरा फाइनल में ओलिंपिक के छल्लों के आकार की बालियां पहनकर रिंग में उतरी थीं। उन पर अनुष्का शर्मा का दिल आ गया है।

अनुष्का शर्मा ने मीराबाई को बधाई देते हुए, अपने फैंस का ध्यान उनके इयररिंग्स की तरफ आकर्षित किया, क्योंकि यह इयररिंग्स मीराबाई चानू के दिल के बहुत करीब हैं।

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीराबाई चानू के ईयररिंग और इसके पीछे की कहानी को लेकर अपना प्यार जाहिर किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मीराबाई चानू की एक तस्वीर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने उन्हें 'ब्यूटी' कहा और इसके साथ ही उनके ओलंपिक स्पेशल झुमके का भी जिक्र किया और कहा- यह खूबसूरत है।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मीराबाई चानू के इन इयररिंग्स में ऐसा क्या खास है, जो उनकी इतनी चर्चा हो रही है। दरअसल, मीराबाई के ये ओलंपिक स्पेशल झुमके उन्हें उनकी मां ने गिफ्ट किए थे। मीराबाई की मां ने उन्हें ये झुमके पांच साल पहले 2016 में अपने गहने बेच कर गिफ्ट किए थे। उनकी मां को उम्मीद थी की ये झुमके उनकी बेटी के लिए सौभाग्य लेकर आएंगे। हालांकि, रियो 2016 के खेल में ऐसा नहीं हो सका, लेकिन उनका ये सपना 2021 में पूरा हो गया। 2020 टोक्यो गेम्स में सिल्वर जीतकर उन्होंने मां के त्याग को सफल कर दिया। फाइनल में जब मां तोम्बी लीमा ने मीरा के कानों में वही बालियां देखीं, तो वे खुशी से रो पड़ीं।

आपको बता दे, अनुष्का शर्मा इन दिनों बेटी वामिका के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में अनुष्का ने बेटी वामिका की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें वह और विराट कोहली अपनी बेटी के साथ प्यार से खेलते नजर आए थे। हालांकि, फैन्स को तस्वीरों में वामिका का चेहरा नजर नहीं आया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित

'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम

यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'

भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?

अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल

आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'

तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट

'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम

भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर