अपनी एक्टिंग से पूरी दुनिया में नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इसी साल मार्च महीने में न्यूयॉर्क में अपना एक रेस्टोरेंट खोला, जिसका नाम SONA है। अब इस रेस्टोरेंट में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ PC के रेस्टोरेंट में डिनर किया, बल्कि वहां के शेफ के साथ फोटोज भी शेयर की। इसके साथ ही अनुपम ने प्रियंका की सराहना भी की है।
Dearest @priyankachopra !! It was a pleasure to have dinner at your wonderful restaurant #SONA. Everything was great. Food, ambience, fantastic staff headed by @chefhari. You have given us Indians one more reason to be proud of you
अनुपम खेर ने कही ये बात
अनुपम खेर ने प्रियंका चोपड़ा और उनके रेस्टोरेंट की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'डियरेस्ट प्रियंका चोपड़ा!! आपके शानदार रेस्टोरेंट #SONA में डिनर करके बहुत अच्छा लगा। सब कुछ बहुत बढ़िया था। भोजन, माहौल, शानदार स्टाफ। आपने हम भारतीयों को आप पर गर्व करने का एक और कारण दिया है। इसे जारी रखो। आप बेहतरीन हैं। जय हो।'
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस इन दिनों लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं।














