अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म पुष्पा: द राइज (Pushpa: The Rise) का खुमार लोगों के दिल और दिमाग से कम होने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। हर तरफ पुष्पा के गानों और डायलॉग्स पर रील्स देखने को मिल रहे हैं। आम आदमी ही नहीं सितारे भी पुष्पा के डायलॉग्स और गानों पर रील्स बना रहे हैं। अब इस लिस्ट में अनुपम खेर की मां दुलारी देवी का नाम भी जुड़ गया है। अनुपम खेर की मां पर भी ‘श्रीवल्ली’ (Srivalli) का खुमार छाया हुआ है। अनुपम खेर ने अपनी मां का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह श्रीवल्ली का हुक स्टेप करती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर दुलारी देवी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।














