टेलीविजन पर अपने पहले ही धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से घर- घर में पहचान बना चुकी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में अंकिता ने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अंकिता फ्लावर प्रिंट ड्रेस में नजर आ रही है। अंकिता लोखंडे ने ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं। फोटोशूट में उनके लुक की बात करें तो आप देख सकते हैं कि उनका ड्रेस कितना स्टाइलिश हैं साथ ही उनका हेयर स्टाइल भी। होठों पर पिंक लिपस्टिक और आंखों पर लाइट मेकअप किये वह प्यारी लग रही हैं। फैन्स अंकिता की इन तस्वीरों पर भरपूर प्यार लुटा रहे है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों को अब तक हजारों में लाइक्स मिल चुके है।














