न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार छोड़ेंगे कनाडा की नागरिकता, बोले- भारत मेरे लिए सबकुछ

अक्षय कुमार ने कहा कि भारत मेरे लिए सबकुछ है। मैंने जो भी कमाया है, यहां रहकर कमाया है और मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मुझे लौटाने का मौका मिला है। मुझे खराब लगता है जब लोग मेरी नागरिकता पर सवाल खड़े करते हैं। वह किसी भी बारे में कुछ नहीं जानते। बस बातें बनाते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Feb 2023 8:52:02

अक्षय कुमार छोड़ेंगे कनाडा की नागरिकता, बोले- भारत मेरे लिए सबकुछ

अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्टर कनाडा की नागरिकता को छोड़ना चाहते है। दरअसल, अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'सेल्फी' के प्रमोशन्स में व्यस्त चल रहे हैं। अक्षय और उनकी पूरी टीम बड़ी जोरों-शोरों से इस फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कनाडा की नागरिकता छोड़ने की बात की। आजतक से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि भारत मेरे लिए सबकुछ है। मैंने जो भी कमाया है, यहां रहकर कमाया है और मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मुझे लौटाने का मौका मिला है। मुझे खराब लगता है जब लोग मेरी नागरिकता पर सवाल खड़े करते हैं। वह किसी भी बारे में कुछ नहीं जानते। बस बातें बनाते हैं।

मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने उस समय के बारे में भी बात की जब 1990-2000 के दशक में उन्होंने फिल्में तो कई सारी कीं, पर सारी की सारी फ्लॉप हो गईं। 15 फिल्में अक्षय कुमार की लगातार फ्लॉप हुईं। खराब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के चलते अक्षय कुमार ने इस दौरान कनाडा की नागरिकता के लिए अप्लाई किया। उस समय की इन्हें कनेडियन सिटिजनशिप मिली हुई है।

अक्षय कुमार ने कहा, 'मैंने सोचा कि भाई, मेरी फिल्में चल नहीं रही हैं और मुझे काम करते रहना है। मैं कनाडा काम करने के लिए गया था। मेरा एक दोस्त कनाडा में था। उसने मेरे से कहा कि यहां आ जा और इस दौरान मैंने कनाडा की नागरिकता के लिए अप्लाई किया। मेरे पास केवल दो फिल्में बची थीं जो रिलीज होनी बाकी थीं और यह मेरी खुशकिस्मती थी कि दोनों ही बची हुई फिल्में मेरी सुपरहिट हो गईं। मेरे दोस्त ने कहा कि अब तू वापस चला जा। दोबारा काम शुरू कर। मुझे कुछ और फिल्में मिलीं और उसके बाद से मैं नहीं रुका। काम करता चला गया। मैं भूल गया था कि मेरे पास कनाडा का भी पासपोर्ट है। मैंने कभी सोचा भी नहीं कि मुझे यह पासपोर्ट बदलवा लेना चाहिए। पर अब मैंने अप्लाई कर दिया। और भारतीय पासपोर्ट के लिए अर्जी दी है। मेरा पासपोर्ट जल्द बदलकर वापस आएगा।'

आपको बता दे, अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक्टर इमरान हाशमी भी अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में इमरान हाशमी एक पुलिस अफसर है जो कि अक्षय के फैन रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका