अनन्या पांडे आज के दौर की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। अनन्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इन्स्टाग्राम पर अनन्या के लाखों फॉलोवर्स हैं। शनिवार की सुबह अनन्या ने परफेक्ट सन किस्ड तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह डूबते सूरज को निहारती नजर आ रही हैं। अनन्या ने ब्लू कलर की बिकिनी और व्हाइट कलर का श्रग पहना है।
अनन्या बोट पर बैठी हैं और बोट राइड का आनंद लेती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैं आसमान से हमेशा प्यार करती हूं। इसके साथ उन्होंने #Liger लिखा। उनकी इन तस्वीरों पर फैन्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। किसी ने उन्हें गॉर्जियस बताया तो किसी ने सिजलिंग कहा।














