बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा लोग फोलो करते है। एक्ट्रेस भी अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने ब्लैक ड्रेस में अपनी कुछ बेहद सेंसेशनल तस्वीरें शेयर की हैं जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। अनन्या पांडे ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'dolce dolce'। अनन्या पांडे ने इन तस्वीरो को शेयर करते हुए कैप्शन में कई सारे फूड इमोजी भी बनाए हैं।
ब्लैक ड्रेस में अनन्या काफी सिजलिंग लग रही हैं। रेड लिपस्टिक, लाइट मेकअप और जूलरी के साथ अनन्या पांडे बला की खूबसूरत लग रही हैं। अनन्या पांडे की इन तस्वीरों पर अब तक 5 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस से लेकर सेलेब्रिटीज तक सभी अपना प्यार लुटा रहे हैं।














