फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ (Student of The Year 2) से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। अनन्या पांडे अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। इसी कड़ी में अनन्या की लेटेस्ट फोटोज फैंस के होश उड़ा रही हैं।
बता दें कि अनन्या (Ananya Panday) ने अपनी दो तस्वीरें शेयर की है हालाकि, ये उनकी थ्रो-बैक तस्वीरें हैं। इसका जिक्र अदाकारा ने अपने पोस्ट कैप्शन में किया है। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘जब कंटिन्यूटी की तस्वीरें उतनी भी बुरी ना हों, गहराइयां के दिनों की थ्रोबैक तस्वीरें।‘ फोटो में आप देख सकते हैं कि वह ब्लू बिकिनी पहने हुए अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने बिकिनी के ऊपर प्रिंटेड ऑरेंज कलर का श्रग डाला रखा है जो उनके लुक और भी किलर बना दिया है। खुले बाल और बिना किसी मेकअप के अन्यया हमेशा की तरह प्यारी लग रही हैं।














