साल 2019 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे (Ananya Panday) अक्सर अपने फोटोज और विडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बीच से अपनी कुछ फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अनन्या समंदर किनारे मस्ती करते हुए नजर आ रही है। इन फोटोज़ में अनन्या ऋतिक रोशन और अमिशा पेटली की सुपरहिट फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ का एक सीन रीक्रिएट करती दिख रही हैं। इन फोटोज़ में में अनन्या ने सफेद रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है जिसके ऊपर उन्होंने ग्रीन कलर की जैकेट कैरी की हुई है। अनन्या इन तस्वीरों में काफी सिंपल और प्यारी लग रही हैं जिन्हें देखकर अपको फिर से ‘कहो ना प्यार है’ वाली अमीषा पटेल की याद आ जाएगी।














