बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) के लेटेस्ट फोटोशूट ने तहलका मचा दिया है। फैंस को एक्ट्रेस का यह लुक काफी पसंद आ रहा है। अनन्या पांडे ने Cosmopolitan India मैगज़ीन के लिए यह फोटोशूट करवाया है। उन्होंने अपने कवर फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस फोटो में अनन्या पांडे ने बिकिनी टॉप और ट्राउजर्स पहनी हुई हैं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में, 'शुगर एंड स्पाइस एंड एवरीथिंग नाइस।' एक्ट्रेस के इस लेटेस्ट फोटोशूट पर उनकी दोस्त सुहाना और नव्या के साथ-साथ कथित बॉयफ्रेंड ईशान खट्टर ने भी उनकी तारीफ की।
अनन्या के फोटो शेयर करने के बाद से ही उनके कमेंट सेक्शन में तारीफ की बाढ़ आ गई है। उनकी दोस्त सुहाना खान ने लिखा, 'ओह माय गॉड।' साथ ही हार्ट आई इमोजी भी लगाई।














