बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनन्या पांडे (Ananya Panday) और भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली मोनालिसा दोनों अपने फैन्स के दिलो पर राज करती है। दोनों एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में अनन्या ने इंस्टाग्राम ( Ananya Panday Instagram) पर अपनी एक बिकिनी फोटो शेयर की है।
अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में अनन्या पांडे ने ब्लैक बिकिनी पहनी हुई है। अपनी बोल्ड फोटो के साथ अनन्या ने कैप्शन में लिखा- 'हॉट मैस।' बता दें कि ये तस्वीर अनन्या पांडे की मालदीव की है। अनन्या पांडे इस तस्वीर को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस पोस्ट पर अभी तक 9 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। इस तस्वीर को अलाना पांडे, महीप कपूर, कनिका कपूर, समीक्षा पेडनेकर सहित कई सितारे कमेंट कर चुके हैं।














