बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन जोरों पर है। एक तरफ राजकुमार राव और पत्रलेखा ने हाल ही में सात फेरे लिए तो वहीं विक्की कौशल और कटरीना कैफ के भी जल्द शादी करने की खबर सामने आ रही है। वहीं आदित्य सील और अनुष्का रंजन भी आज सात फेरे लेने वाले हैं। पिछली रात उनकी संगीत सेरेमनी हुई जिसमें इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार पहुंचे। इस बीच संगीत सेरेमनी में शामिल हुई आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की तस्वीरें इन्टरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि कुछ यूजर्स को उनका लंहगा चोली पहनने का अंदाज पसंद नहीं आया तो उन्होंने ड्रेस को लेकर आलिया को बुरी तरह ट्रोल कर रहे है।














