न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor wedding: हुआ कन्फर्म, इस डिजाइनर द्वारा तैयार किया लहंगा पहन सात फेरे लेंगी आलिया भट्ट

फैंस सबसे अधिक यह जानना चाहते हैं कि आखिर रणबीर और आलिया भट्ट अपनी शादी के लिए किस डिजाइनर के तैयार किए हुए कपड़े पहनेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट भी अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण या कैटरीना कैफ को फॉलो करते हुए सब्यसाची के डिजाइनर लहंगे में सात फेरे लेंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Apr 2022 10:21:10

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor wedding: हुआ कन्फर्म, इस डिजाइनर द्वारा तैयार किया लहंगा पहन सात फेरे लेंगी आलिया भट्ट

बॉलीवुड फिल्म स्टार कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अभी तक खबर है कि ये कपल 17 अप्रैल के दिन शादी रचाने वाला है। कपूर परिवार खासकर अपने भव्य फंक्शन के लिए जाना जाता है और ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी (Alia Bhatt-Ranbir Kapoor wedding) भी बहुत ही धूमधाम से होने वाली है। दोनों की शादी की तैयारियां भी जोरों पर है। उधर, फैंस शादी से जुड़ी हर छोटी से छोटी डिटेल जानना चाहते हैं चाहे ये शादी की वेन्यू हो या गेस्ट लिस्ट या उनके कपड़े।

लेकिन, फैंस सबसे अधिक यह जानना चाहते हैं कि आखिर रणबीर और आलिया भट्ट अपनी शादी के लिए किस डिजाइनर के तैयार किए हुए कपड़े पहनेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट भी अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण या कैटरीना कैफ को फॉलो करते हुए सब्यसाची के डिजाइनर लहंगे में सात फेरे लेंगी। रणबीर कपूर भी सब्यसाची के डिजाइनर कपड़ों में दुल्हा बनेंगे। वहीं, कहा तो ये भी जा रहा है कि रिसेप्शन से लेकर बाकी वेडिंग फंक्शन में आलिया भट्ट मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए कपड़े पहन सकती हैं।

शादी की तारीख में हुआ बदलाव

आलिया भट्ट के अंकल रॉबिन भट्ट ने खुलासा किया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी आरके हाउस में होगी। यहीं पर रणबीर कपूर के पैरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर की भी शादी हुई थी। इसे कपूर परिवार का पुश्तैनी घर माना जाता है। आजतक से बात करते हुए रॉबिन ने कहा था कि कपल की 13 को मेहंदी होगी और 14 को शादी तय की गई है। अब आलिया के स्टेप ब्रदर राहुल भट्ट रणबीर और आलिया की शादी की अलग ही तारीख बता रहे हैं। राहुल भट्ट का कहना है कि शादी की डेट पहले 13 और 14 ही रखी गई थी, लेकिन मीडिया में लीक होने की वजह से सिक्यॉरिटी कारणों को ध्यान में रखते हुए अब डेट चेंज कर दी गई है। राहुल ने कहा- शादी तो हो रही है, ये सब जान चुके हैं। लेकिन 13 और 14 अप्रैल को शादी नहीं है। ये बात पक्की है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस साल ब्रह्मास्त्र रिलीज होगी। इसमें पहली बार ये कपल साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी हैं। इस समय रणबीर कपूर लव रंजन की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वो पिछले दो दनों से आरे कॉलनी, गोरेगांव के वेस्टिन होटल में रुके हुए हैं। वहीं, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को भी अपनी फिल्म पर काम पूरा करना है लेकिन वो शादी के बाद शूटिंग पर जाएंगी। रणबीर कपूर के बारे में पता चला है कि वो शादी के बाद फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग के लिए हिमाचल रवाना हो जाएंगे। आलिया को भी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग पूरी करने के लिए स्विट्जरलैंड रवाना होना होगा। करन जौहर इस फिल्म का एक सॉन्ग वहां शूट करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो