बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 100 करोड़ के क्लब में शामिल जो हो चुकी है। फिल्म की सफलता को एन्जॉय करते हुए आलिया ने खुद की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बर्गर और फ्रेंच फ्राइज के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं।
आलिया ने शेयर कीं फोटोज
आलिया ने फोटोज के साथ पोस्ट में लिखा, 'गंगूबाई को हैप्पी सेंचुरी और हैप्पी वीगन बर्गर प्लस फ्राइज, वह भी आलिया के साथ। आप सभी लोगों का इतना प्यार देने के लिए दिल से शुक्रिया।'














