Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'हेराफेरी 3' में होगी राजू की वापसी, अक्षय कुमार को मनाने में जुटे मेकर्स!

हेराफेरी फ्रैंचाइजी के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने अक्षय कुमार से दोबारा बातचीत शुरू कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Dec 2022 1:11:34

'हेराफेरी 3' में होगी राजू की वापसी, अक्षय कुमार को मनाने में जुटे मेकर्स!

अक्षय कुमार के फैंस के लिए बड़ी खबर है। कहा जा रहा है कि 'हेराफेरी 3' में अक्षय कुमार की एंट्री हो सकती है। जी हां आपने सही पढ़ा अक्षय की वापसी के लिए मेकर्स ने कोशिशें शुरू कर दी हैं।खबरों के अनुसार हेराफेरी फ्रैंचाइजी के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने अक्षय कुमार से दोबारा बातचीत शुरू कर दी है। पिंकविला की खबर के अनुसार 'हेराफेरी 3' में कार्तिक आर्यन और बाकी कास्टिंग कागजों पर भी पक्की हो चुकी थी, लेकिन अब मामला फिर से पलट रहा है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बीते 10 दिनों में फिरोज नाडियाडवाला अक्षय कुमार से दो बार मिल चुके है और उन्हें बेहद पॉपुलर फ्रैंचाइजी में वापिस लाने की कोशिशे तेज कर दी है। बताया गया है कि फिरोज को ये एहसास है कि अक्षय के कुमार किरदार का कितना तगड़ा असर है और राजू के किरदार को ऊंचाई पर पहुंचाने में उनकी एक्टिंग का कितना योगदान है। ऑरिजिनल तिकड़ी के बिना 'हेराफेरी 3' बनाने पर जनता का इमोशन भी फिरोज समझ रहे हैं।
आपको बता दे, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि 'हेराफेरी 3' को करने से अक्षय कुमार ने मना कर दिया है। अक्षय ने बताया था कि 'हेराफेरी 3' के मेकर्स ने उन्हें स्क्रिप्ट दिखाई थी लेकिन वो इसमें कुछ बदलाव चाहते थे। मगर क्रिएटिव डिफरेंस के चलते बात नहीं बन पाई और अक्षय ने हेराफेरी फ्रैंचाइजी से अलग होने का फैसला लिया।अक्षय का बयान आते ही सोशल मीडिया पर 'हेराफेरी' फैन्स ने अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। ट्विटर पर फैन्स ने 'नो अक्षय नो हेराफेरी' यानी अक्षय कुमार नहीं तो 'हेराफेरी' नहीं ट्रेंड कराना शुरू कर दिया।

अक्षय कुमार के 'हेराफेरी' पार्टनर सुनील शेट्टी और परेश रावल ने बताया कि मेकर्स अक्षय की जगह कार्तिक आर्यन को नई फिल्म में लाने वाले हैं। ये भी कहा गया कि मेकर्स ने अक्षय कुमार के राजू के किरदार को ही फिल्म से हटा दिया है लेकिन ताजा रिपोर्ट्स बता रही हैं कि अक्षय की वापसी अभी भी मुमकिन है और इसके लिए मेकर्स ने कोशिशें शुरू कर दी हैं।
रिपोर्ट में बताया गया कि अक्षय ने भी फिरोज के साथ काम करने में दिलचस्पी दिखाई है। वो सिर्फ एक एक्टर के तौर पर ही नहीं, बल्कि क्रिएटिव लेवल पर भी 'हेराफेरी 3' को एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं जिससे फैन्स अपने लंबे इंतजार, उम्मीदों और हाइप की पूरी कीमत वसूल कर पाएं। उधर फैंस को 'हेराफेरी 3' से एक जोरदार कॉमेडी की उम्मीद है और ऐसे में सब यही चाहेंगे कि अक्षय फिर से राजू के रोल में नजर आएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology