बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने डॉगी के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। डॉगी भी अक्षय कुमार पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहा है। वो कभी अक्षय कुमार को चाटता है तो कभी उनकी गोदी में बैठने की कोशिश करता है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। अक्षय कुमार ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'लाखों मिले, कोई ना तुम सा मिला… एक मिलियन लव सॉन्ग भी मिलकर इस बेशर्त प्यार से बराबरी नहीं कर सकते। पेट बहुत प्यारे होते हैं।' वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी लास्ट रिलीज फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का गाना बज रहा है। अक्षय कुमार फैंस इस वीडियो को काफी पसंद आ रहा है। उनके इस वीडियो को 20 लाख से अधिक लाइक मिल चुका है।














