न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' पर फिर छाए कोरोना के बादल, 30 अप्रैल को नहीं होगी रिलीज

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi) ' पर एक बार फिर कोरोना के काले बादल छा गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Apr 2021 9:53:52

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' पर फिर छाए कोरोना के बादल,  30 अप्रैल को नहीं होगी रिलीज

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi) ' पर एक बार फिर कोरोना के काले बादल छा गए हैं। कोरोना के चलते फिल्म की रिलीज को एक बार फिर टाल दिया गया है. पहले यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब फिल्म की रिलीज को निश्चित काल के लिए टाल दिया गया है। महाराष्ट्र में बढ़ते हुए कोरोना केस के चलते मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है। इससे पहले फिल्म अमिताभ बच्चन की 'चेहरे' और सैफ अली खान की फिल्म 'बंटी और बब्ली 2' की रिलीज टाली जा चुकी है।

मुंबई में लगातार बढ़ रहे कोरोना केसों को देखते हुए प्रशासन ने जहां रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया हुआ है तो वहीं वीकेंड लॉकडाउन भी 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इसके चलते ज्यादातर बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सूर्यवंशी' पहले पिछले साल 24 मार्च को आने वाली थी। लेकिन तब भी कोरोना के चलते सिनेमाघर बंद हुए और फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ी थी।

रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रोहित शेट्टी के साथ बैठक कर चर्चा की थी। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने रोहित शेट्टी की तारीफ की थी क्योंकि उन्होंने राज्य में वर्तमान समय में कोरोना की स्थिति को देखते हुए फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का फैसला किया।

अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित

आपको बता दे, 4 अप्रैल को अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फैन्स को जानकारी दी कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। अक्षय ने खुद को घर में क्वॉरेंटीन कर रखा था। मगर एहतियातन 5 अप्रैल को वह पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। अक्षय ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही वह ठीक होकर वापस एक्शन में लौटेंगे। इतना ही नहीं अक्षय की फिल्म ‘राम सेतु’ के 45 जूनियर आर्टिस्ट भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

Hormuz में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर फिर बरसीं मिसाइलें; मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Hormuz में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर फिर बरसीं मिसाइलें; मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर