न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'बड़े मियां छोटे मियां' के सेट पर चोटिल हुए अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ के साथ शूट कर रहे थे एक्शन सीन

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर एक्टर चोटिल हो गए हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि ये चोट बहुत गंभीर नहीं है और वो जल्द ठीक हो जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Mar 2023 9:05:13

'बड़े मियां छोटे मियां' के सेट पर चोटिल हुए अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ के साथ शूट कर रहे थे एक्शन सीन

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर एक्टर चोटिल हो गए हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि ये चोट बहुत गंभीर नहीं है और वो जल्द ठीक हो जाएंगे। खबर की मानें तो अक्षय के घुटनों पर चोट लगी है। जब तक वो ठीक नहीं होती, फिल्म के एक्शन सीन्स की शूटिंग बंद रहेगी।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार को 'बड़े मियां छोटे मियां' के सेट पर एक्शन सीन फिल्माते हुए चोट लगी। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ये चोट गंभीर नहीं है। खबर में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अक्षय अपने को-स्टार टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे। एक अलग स्टंट था जिसे एक्टर को शूट करना था, इसी के दौरान उन्हें चोट आई। फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में हो रही थी।

बता दे, दोनों एक्शन हीरो अपने एक्शन सीन्स खुद करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस फिल्म के साथ भी दोनों को जबरदस्त अंदाज में देखा जाएगा। अक्षय कुमार को चोट लगने की खबर आने के बाद ट्विटर पर फैंस ने उनके लिए दुआ करना शुरू कर दिया। फैंस का कहना है कि खिलाड़ी कुमार जल्द ही ठीक होकर फिर से एक्शन सीन्स करने लगेंगे।

ट्विटर पर #Akshay Kumar और GET WELL SOON AKKI ट्रेंड हो रहा है। यूजर्स और फैंस अक्षय कुमार को एक्शन का बाप बता रहे हैं। उनका कहना है कि बिना बॉडी डबल के एक्शन सीन शूट करने पर चोट तो लगती ही है, लेकिन अक्षय जल्द ही ठीक होकर वापस आएंगे। कई फैंस ने एक्टर की दाद भी दी कि वो 55 साल की उम्र में अपने एक्शन सीन्स खुद से शूट कर रहे हैं।

फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने लिखा है साथ ही वे इसका निर्देशन भी संभाल रहे हैं। वाशु भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी और अली अब्बास जफर मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे

नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज

नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप

खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल

'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे

'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया

राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट

शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन

पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार

FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच

एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश