एक्शन किंग अक्षय कुमार डॉग लवर भी हैं। अक्षय अक्सर अपने डॉगी संग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते है लेकिन दुख की बात ये है कि अक्षय का प्यारा सा डॉगी हमेशा के लिए उनसे दूर हो गया है। अक्षय कुमार का जर्मन शेफर्ड ब्रीड डॉगी Cleo अब इस दुनिया में नहीं रहा। एक्टर के घर में इस समय उदासी छाई हुई है। डॉगी के निधन से अक्षय और ट्विंकल दोनों ही काफी दुखी है। डॉगी Cleo की मौत से दुखी अक्षय कुमार ने उसकी याद में एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।














