न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी खबर : कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बिगड़ी अक्षय कुमार की तबीयत, हॉस्पिटल में हुए एडमिट

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार को कोविड-19 (Covid-19) पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Apr 2021 9:22:15

 बड़ी खबर :  कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बिगड़ी अक्षय कुमार की तबीयत, हॉस्पिटल में हुए एडमिट

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार को कोविड-19 (Covid-19) पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हालांकि, अक्षय कुमार या उनकी टीम की तरफ से अभिनेता के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। अक्षय कुमार को पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल (Hiranandani Hospital) में एडमिट कराया गया है। कल शाम 5 बजे ही अक्षय कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अक्षय कुमार (Aksyay Kumar) ने बीते रविवार को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया था।

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा- 'मैं आप सभी को जानकारी देना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं घर पर क्वारंटाइन हूं और सभी जरूरी मेडिकल केयर ले रहा हूं। मैं निवेदन करता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं अपना टेस्ट करवाएं और अपना ध्यान रखें। जल्द ही एक्शन में वापस लौंटूंगा।'

वर्कफ्रंट की बात करे तो अक्षय कुमार ने जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा के साथ हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'राम सेतू' की शूटिंग शुरू की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार ने कुछ दिनों पहले ही 'अतरंगी रे' फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। आनंद एल राय की इस फिल्म में अक्षय पहली बार धनुष और सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रिलीज होने के लिए तैयार है।

एक दिन में मिले 1 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज

देश में इस साल कोरोना ने पिछले साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1 लाख 3 हजार 794 नए मरीज सामने आए। यह अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले साल 16 सितंबर को 97,860 नए मरीज मिले थे। भारत अब अमेरिका के बाद दूसरा ऐसा देश बन गया है जहां पर कोरोना के एक दिन में एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। इस दौरान 52,840 मरीज ठीक हुए और 477 मरीजों को अपने जान गंवानी पड़ी।

देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज महाराष्ट्र में मिल रहे है। यहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। रविवार को राज्य में 57,074 केस आए।

महाराष्ट्र में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 30 लाख 10 हजार 597 हो गई, जबकि 222 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 55 हजार 878 हो गई। हालांकि, कोरोना रविवार को कोरोना से 27 हजार 508 लोग रविवार को ठीक भी हुए हैं।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के बाद गोविंदा की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण भी संक्रमित हो गए हैं। तकलीफ बढ़ने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। आदित्य की पत्नी श्वेता अग्रवाल पहले पॉजिटिव आई थीं। वे होम आइसोलेशन में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका