न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सैयारा' के लिए अहान पांडे ने वसूली करोड़ों की रकम, बड़े-बड़े सुपरस्टार्स रह गए पीछे!

अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल। जानिए उन्होंने इस फिल्म से कितनी मोटी फीस वसूली और पहले दिन का कलेक्शन कितना रहा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Jul 2025 11:56:30

'सैयारा' के लिए अहान पांडे ने वसूली करोड़ों की रकम, बड़े-बड़े सुपरस्टार्स रह गए पीछे!

अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया है। इस फिल्म के साथ ही एक नए सुपरस्टार का जन्म हुआ है, जो अपनी पहली ही फिल्म से सबका दिल जीतने में कामयाब रहा है। 18 जुलाई को रिलीज़ हुई ‘सैयारा’ ने जहां एक ओर युवाओं के दिलों में जगह बना ली, वहीं दूसरी ओर अहान की दमदार एक्टिंग को देखकर हर कोई हैरान रह गया। लेकिन क्या आपने सोचा है कि इस न्यूकमर ने अपनी पहली ही फिल्म के लिए कितनी मोटी फीस वसूली होगी?

‘सैयारा’ के लिए कितनी बड़ी फीस ली अहान पांडे ने?

हालांकि फिल्म मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सियासत डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, वाईआरएफ (YRF) जैसी बड़ी प्रोडक्शन कंपनी जब नए चेहरों को लॉन्च करती है, तो उनकी फीस आमतौर पर 3 से 5 करोड़ रुपये के बीच होती है। लेकिन चूंकि अहान पांडे फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं और उनकी लोकप्रियता पहले से ही सोशल मीडिया पर बनी हुई थी, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने इस फिल्म से औसत से ज्यादा यानी करीब 6 करोड़ रुपये तक वसूले हैं।

‘सैयारा’ का धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रिलीज के पहले ही दिन ‘सैयारा’ ने वो कर दिखाया, जो कई बड़े सितारे नहीं कर पाते। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक, इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 20 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। सोशल मीडिया पर मिल रहे प्यार और थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ को देखकर कहा जा सकता है कि वीकेंड तक फिल्म का कलेक्शन और भी ऊपर जाएगा।

‘सैयारा’ की कहानी और म्यूजिक भी बना चर्चा का विषय

फिल्म की कहानी महत्वाकांक्षी सिंगर कृष कपूर और टैलेंटेड वाणी बत्रा की है, जो प्रोफेशनली साथ काम करते हुए एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। पर उनकी प्रेम कहानी इतनी आसान नहीं होती – इसे कई मोड़ और इमोशनल उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है। फिल्म का म्यूजिक खास तौर पर दर्शकों को खूब भा रहा है, और इसका साउंडट्रैक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी