लता मंगेशकर का बीती 6 फरवरी को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। मुंबई के शिवाजी पार्क में भारत रत्न लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। इस दौरान फिल्मी सितारों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। सभी ने अपने-अपने तरीके से लता मंगेशकर की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी।
इस बीच लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शाहरुख खान के दुआ मांगने का वीडियो चर्चा में है। वीडियो में शाहरुख खान लता दीदी के लिए दोनों हाथ फैलाए अल्लाह से दुआ मांगते हैं और फिर मास्क हटाकर फूंकते हैं। शाहरुख खान के दुआ पढ़ने के तरीके पर जहां उनके फैंस ने जमकर तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने किंग खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई यूजर ने शाहरुख खान पर आरोप लगाया कि वह दुआ के नाम पर फूंक मारने के बयाज थूक रहे थे। हालांकि ट्रोल करने वालों को शाहरुख के फैंस ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब उर्मिला मातोंडकर ने भी शाहरुख का पक्ष लेते हुए इसपर अपना रिएक्शन दिया है।














