फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली तारा सुतारिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करी है। इन तस्वीरों में तारा को एक शॉर्ट व्हाइट बस्टियर बॉडीकॉन ड्रेस और एक लॉन्ग जैकेट में पोज़ देते देखा जा सकता है। तारा सुतारिया की इस आउटफिट में कढ़ाई वर्क हुआ है, जो उन पर काफी जच भी रहा है।
तारा सुतारिया ने अपने अल्ट्रा-चिक आउटफिट को Louboutin World के व्हाइट पंप्स के साथ पेयर किया। तारा सुतारिया ने अपने बालों को बाउंसी लुक दिया है। तारा सुतारिया ने अपने इस लुक को सिर्फ एक जोड़ी डायमंड इयररिंग्स के साथ कम्प्लीट किया।
तारा सुतारिया की इन तस्वीरों पर आम आदमी नहीं नहीं सेलेबस भी दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने तारा सुतारिया की इन तस्वीरों पर कमेंट्स किया - 'हतप्रभ, चकित और भ्रमित'।














