भारत में कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है और मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं। तीसरी लहर में पहली बार संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख के आंकड़े को पार कर गया। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 16 हजार 990 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 302 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस में 85,958 की बढ़ोतरी हुई है। कोरोना की तीसरी लहर से इस बार बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा है। सबके बीच कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है। पिछले कुछ दिनों में कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar Corona Positive) की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वरा ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट के जरीए दी है।














