न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोसाइटी चेयरमैन को जान से मारने की धमकी के आरोप में एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार

पायल पर आरोप है कि वो सोसाइटी की मेंबर न होने के बाद भी उसकी मीटिंग में घुस आईं और उन्होंने चेयरमैन समेत कई लोगों से जमकर झगड़ा और गाली गलौच की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Jun 2021 1:57:55

सोसाइटी चेयरमैन को जान से मारने की धमकी के आरोप में एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार

अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi Arrest) को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर सोसायटी के चेयरमेन के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में गाली देने का आरोप है। इसके साथ ही पायल पर सोसायटी के लोगों को साथ बार-बार झगड़ा करना, चेयरमेन को जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी है। पायल रोहतगी को अहमदाबाद सेटेलाइट पुलिस ने गिरफ़्तार किया है।

पायल को चेयरमैन की शिकायत का बाद गिरफ्तार किया गया है। पायल पर आरोप है कि वो सोसाइटी की मेंबर न होने के बाद भी उसकी मीटिंग में घुस आईं और उन्होंने चेयरमैन समेत कई लोगों से जमकर झगड़ा और गाली गलौच की। साथ ही सोसायटी में बच्चों के खेलने को लेकर भी कई बार झगड़ा कर चुकी हैं।

इससे पहले भी पायल एक बार अरेस्ट हो चुकी हैं। पायल रोहतगी को राजस्थान की बूंदी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पायल को नेहरू गांधी परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पायल को राजस्थान कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

सोशल मीडिया पर 21 सितंबर 2019 को पायल की ओर से वीडियो और पोस्ट डाली गई थी। इस वीडियो में पूर्व स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू और पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। पायल रोहतगी के खिलाफ समाजसेवी और यूथ कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी।

वर्कफ्रंट की बात करे तो पायल रोहतगी 2002 में फिल्म ये क्या हो रहा है से अपना करियर शुरू किया था। बाद में उन्हें फिल्में में कोई खास सफलता नहीं मिली तो उन्होंने विवादों में रहना शुरू कर दिया। वो ये क्या हो रहा है, रिफ्यूजी, तुमसे मिलकर, रक्त, तौबा तौबा, 36 चाइना टाउन, ढोल, अलगी और पगली, दिल कबड्डी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो टीवी में भी काम कर चुकी हैं। वो बिग बॉस में दिखीं थी, जहां से उन्हें चर्चा मिली थी। पायल ने रेसलर संग्राम सिंह से शादी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर