बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी अदाओं से लाखों दिलों पर राज करती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी हॉट फोटोज को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती है। वहीं, मलाइका अरोड़ा इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिश्तों को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान के कहा कि, वो एक बेटी की मां बनाने चाहती हैं। मलाइका अरोड़ा द्वारा दिया गया ये बयान इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।














