बॉलीवुड में हमेशा से क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की आशंका के बीच इस साल कई सारे ऐसे एक्टर्स रहे जिन्होंने बाहर ना जाकर घर में फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया और सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर कीं। इस लिस्ट में ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल है। ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया है और तस्वीरें शेयर की हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपनी मां के घर पर क्रिसमस मनाया है। सेलिब्रेशन में अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) भी शामिल हुए।














