बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता कोविड 19 पॉजिटिव हो गई हैं। BMC अथॉरिटीज़ ने उनके घर को सील कर दिया है और 'micro containment zone' बताया है। लारा ने अब तक खुद के कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। मुंबई में कल यानी शुक्रवार (26 मार्च) को कोरोना के 38 केस सामने आए।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, BMC ने लारा के घर के बाहर माइक्रो कंटेनमेंट जोन का बोर्ड लगाकर उनके घर सील कर दिया है। इस खबर के फैंस लारा के सेहत को लेकर चिंतित हैं और जानना चाह रहे हैं कि आखिर उनकी तबीयत कैसी हैं और घर में कितने लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।
लारा दत्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ में नजर आई थीं। फिल्म में लारा दत्ता के साथ वाणी कपूर और हुमा कुरैशी भी थे। इसके साथ ही ओटीटी पर वह'Hiccups and Hookups', ‘Hundred’ और ‘कौन बनेगा शिखरवती’ में नजर आ चुकी हैं।














